NCRदेशराज्य

श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में ही मनाई नरसिंह जयंती

गुडग़ांव, भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने
नरसिंह का अवतार लिया था और हिरण्यकश्यप का वध किया था। हिरण्यकश्यप का
वध करना इतना आसान नहीं था, क्योंकि उसे भगवान ब्रह्मा से एक विशेष वरदान
प्राप्त था, जिसके चलते वह स्वयं को ही भगवान मानने लगा था। बुधवार को
वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान नरसिंह की जयंती
श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मनाई। क्योंकि कोरोना वायरस के प्रकोप के
चलते सभी मंदिर व धार्मिक स्थल बंद हैं। कथावाचक डा. मनोज शर्मा का कहना
है कि हिंदू धर्म में इस जयंती को विशेष महत्व दिया जाता है। भगवान
विष्णु का यह अवतार यह बताता है कि जब भी किसी भक्त पर कोई संकट आता है
तो भगवान विष्णु उसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका कहना है कि
श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर नरसिंह की कथा का श्रवण भी किया। धार्मिक
ग्रंथों में उल्लेख है कि कश्यप नामक ऋषि के 2 पुत्र हरिण्याक्ष और
हिरण्यकश्यप थे। भगवान विष्णु ने हिरण्याक्ष का वराह रूप धारण कर वध किया
था क्योंकि उसके अत्याचार बढ़ते ही जा रहे थे। कहा जाता है कि अपने भाई
का बदला लेने के लिए हिरण्यकश्यप ने कठोर तपस्या की और ब्रह्मा से अजेय
होने का वरदान प्राप्त किया, जिससे वह अंहकारी हो गया था। जबकि उसका
पुत्र प्रहलाद अपने पिता के कृत्यों का विरोध करता था। प्रहलाद भगवान
विष्णु की आराधना में लीन रहते थे। उसका पिता इस सबका विरोध करता था, जिस
पर उसने प्रहलाद को यातनाएं भी देनी शुरु कर दी थी। नरसिंह भगवान ने भक्त
प्रहलाद को आशीर्वाद दिया था कि जो भी उनका व्रत रखेगा वह सभी प्रकार के
कष्टों से दूर रहेगा और उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

Comments (3)

  1. В лабиринте игр, где любой площадка пытается заманить обещаниями простых джекпотов, рейтинг онлайн казино россии
    становится именно той путеводителем, которая ведет через ловушки обмана. Игрокам хайроллеров да дебютантов, кто пресытился из-за пустых посулов, такой инструмент, чтобы увидеть реальную rtp, будто вес ценной монеты на руке. Без лишней болтовни, лишь надёжные сайты, где выигрыш не лишь показатель, а реальная фортуна.Подобрано на основе гугловых поисков, будто ловушка, что захватывает наиболее актуальные тенденции на интернете. Здесь минуя места про шаблонных трюков, любой момент как ход у покере, где блеф раскрывается немедленно. Хайроллеры понимают: в стране тон разговора и подтекстом, где ирония маскируется под рекомендацию, даёт избежать обмана.В https://bit.ly/Don8Play такой список лежит словно открытая карта, подготовленный на раздаче. Загляни, коли желаешь почувствовать биение реальной игры, без иллюзий плюс неудач. Для кто ценит ощущение выигрыша, он словно иметь ставку в пальцах, минуя смотреть по дисплей.

Comment here