NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराज्य

शनिवार से शुरु हो गया है माह-ए-रमजान इस बार पड़ रहे हैं रमजान में 4 जुम्मा आज सहरी खत्म का समय प्रात: 4 बजकर 19 मिनट व रोजा इफ्तार होगा सायं 6 बजकर 55 मिनट

गुडग़ांव, गत दिवस मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह ए
रमजान का चांद दिखाई देने के बाद रमजान शुरु हो गया है। शनिवार को रमजान
का पहला दिन था। इस बार रमजान में 4 जुम्मा आ रहे हैं। मुस्लिम समाज
रमजान के पवित्र माह की बड़ी बेसब्री से इंतजार करता है। रविवार को रमजान
का दूसरा दिन है। आज रविवार को जहां सहरी का समय प्रात: 4 बजकर 19 मिनट
होगा, वहीं सायं रोजा इफ्तार का समय 6 बजकर 55 मिनट होगा। कोरोना वायरस
के चलते इस बार समुदाय के लोग रमजान की नमाज मस्जिदों में अता नहीं कर
पाएंगे। धर्म गुरुओं ने सभी रोजेदारों से आग्रह किया है कि वे घरों में
रहकर ही पांचों वक्त की नमाज अता करें और घरों में भी सामाजिक दूरी का
पालन करते हुए खुदा से कोरोना वायरस के प्रकोप से निजात पाने की दुआ भी
करें। सोहना चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद का कहना है कि
रोजेदार रमजान के इस एक माह में अल्लाह की इबादत कर चैन-अमन की दुआ
मांगते हैं। रमजान के इस पवित्र माह में लोग जकात भी बांटते हैं। इस
महीने के दौरान हर रोज कुरान पढऩे से ज़्यादा सबाब मिलता है। इस माह में
इंसान और अल्लाह के बीच की दूरी कम होती है। अल्लाह के प्रति विश्वास
पक्का होता है। रमजान का माह एकता और सहनशीलता की पे्ररणा देता है। उनका
कहना है कि रमजान के माह में रोजेदार को गलत आदतों से दूर रहना चाहिए।
गलत देखने, सुनने और बोलने तक मनाही होती है। रोजेदार को लड़ाई-झगड़ों से
दूर रहना चाहिए, नेकी का रास्ता अपनाना चाहिए। रोजे रखने का असल मकसद महज
भूख-प्यास पर नियंत्रण रखना नहीं है बल्कि रोजे की रूह दरअसल आत्म संयम,
नियंत्रण, अल्लाह के प्रति अकीदत और सही राह पर चलने के संकल्प और उस पर
मुस्तैदी से अमल में बसती है। उनका कहना है कि रमजान की तैयारियों के लिए
जामा मस्जिद पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी आग्रह
किया है कि रमजान के दिनों में बिजली और पेयजल की पूरी व्यवस्था की जाए।
क्योंकि इनके बिना रोजेदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Comments (3)

  1. 888slot – download 888slot – apk 888slot apk sở hữu thư viện game bài đa dạng với hàng trăm lựa chọn, từ các game truyền thống đến phiên bản hiện đại. Dựa trên dữ liệu người chơi, ba thể loại được yêu thích nhất là Baccarat, Poker và Xóc đĩa. TONY01-06H

  2. Toàn bộ hệ thống được vận hành dưới tiêu chuẩn bảo mật SSL 128-bit, giúp mã hóa mọi dữ liệu giao dịch và thông tin cá nhân. Tất cả các thao tác như đăng nhập, rút tiền hay xác minh đều được mã hóa ở cấp độ cao nhằm loại bỏ nguy cơ rò rỉ dữ liệu. slot365 casino còn hợp tác với các đơn vị kiểm toán độc lập để định kỳ rà soát hệ thống, đảm bảo tuân thủ đúng các yêu cầu kỹ thuật và pháp lý quốc tế. TONY03-27O

Comment here