NCRNewsअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मीडियाटेक ने लॉन्च किया डायमेन्सिटी 9600 प्रो चिपसेट, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

गुरुग्राम। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कार्यरत मीडियाटेक ने अपना नया फ्लैगशिप चिपसेट डाइमेन्सिटी 9600 प्रो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। मीडियाटेक के कॉरपोरेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसी सू ने कहा कि तेजी से बदलती यूजर जरूरतों के साथ तालमेल बिठाने के लिए डिवाइस को बेहतर परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंस की जरूरत होती है, जिसे यह नया चिपसेट बखूबी पूरा करेगा। ओप्पो इंडिया के संचार प्रमुख गोल्डी पटनायक का कहना है कि आगामी ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो मीडियाटेक के अग्रणी डायमेन्सिटी 9600 प्रो प्रोसेसर से लैस होगा। यह डिवाइस एनपीयू परफोर्मेंस भी होगी। एआई की खूबियां भी देखने को मिलेंगी। इसके साथ-साथ यूजर्स के लिए डाइमेन्सिटी 9600एम भी पेश किया है, जो अत्याधुनिक जीपीयू और एनपीयू के साथ स्मार्ट और ऊर्जा-दक्ष अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा टेक डे के दौरान डायमेन्सिटी 7500 और 8500 एसओसी के व्यापक पोर्टफोलियो पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर व्यापक पोर्टफोलियो पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन में ओप्पो, सैमसंग, शियाओमी, वीवो, रीयल्म, नथिंग, वनप्लस, टेक्नो, इनफिनिक्स, मोटोरोला और आइक्यूओओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।