NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मंत्री राजेश नागर ने कौशल किशोर की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा

गुरुग्राम। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नगर ने हरियाणा पत्रकार संघ की ओर से जिला नूंह के पत्रकार दिवंगत पत्रकार कौशल सिंगला की धर्मपत्नी सीमा देवी को पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में यह सहायता राशि दी गई। महा मंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने उनकी दो बेटियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित ने अतिथियों का स्वागत किया और संघ की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पत्रकार पेंशन योजना के तहत मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो रही है। साथ ही पत्रकारों के लिए आपात स्थिति में दी जाने वाली सहायता राशि को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है, जिससे जरूरत के समय बेहतर सहयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि पत्रकारों को सुरक्षा और सम्मान के साथ बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने भी हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित, सचिव धर्मपाल आर्य, नरेश गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।