NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

बसई तालाब में भव्य रूप से मनाया जाएगा छठ महापर्वं

गुरुग्राम। छठ पूजा समिति, बसई तालाब के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। बैठक में आगामी छठ महापर्व को अत्यंत भव्य, व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण में आयोजित करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान बसई तालाब एवं उसके आसपास के पूरे परिसर की जल व स्थल स्तर पर व्यापक साफ-सफाई का निर्णय लिया गया। समिति ने आगामी छह दिनों के भीतर सफाई कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अध्र्य देने में कोई असुविधा न हो। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इसके साथ ही, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम से भी संपर्क कर जल की स्वच्छता और सफाई में सहयोग लेने पर सहमति बनी। समिति अपने संसाधनों से भी सफाई अभियान चलाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष राहुल पांडे, महासचिव गोपाल सिंह, सचिव वेदानंद तिवारी, मुख्य सलाहकार छोटे लाल प्रधान, कोषाध्यक्ष रंजन झा, सलाहकार दिनेश मिस्त्री सहित कार्यकारिणी सदस्य अशोक शाह, अरविंद शाह, वी.के. पांडे व कौशल किशोर दुबे उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर महापर्व को स्वच्छ और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।