गुरुग्राम। सेक्टर-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्पोर्ट्स शितोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रथम अंतर्राज्यीय शितोकाई कराटे चैंपियनशिप का धूमधाम से समापन हो गया, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। साई कराटे अकादमी के खिलाडिय़ों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। साई कराटे अकादमी के संस्थापक सुनील सैनी का कहना है कि कार्यक्रम में अतिथियों के रुप में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अखिल कुमार, पद्मश्री सुनील डबास, खेलो इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर सुनील राठी, वसुधैव कुटुम्बकम् सेवा संस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सैनी, कोच विक्की यादव, भाजपा नेता युगवीर सिंह, देव समाज विद्या निकेतन के प्रबंधक कांडास्वामी नटराजन, अधिवक्ता जितेंद्र सैनी, अंशुल सैनी, रैफरी हरीश सिराधन शामिल हुए। सभी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अकादमी युवाओं को खेलों के लिए प्रशिक्षत कर आगे बढऩे के लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त कर रही है। भविष्य में ये खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर नाम रोशन करेंगे। सुनील का कहना है कि कोच विक्रम और कोच बंटी के साथ मिलकर खिलाडिय़ों ने 3 माह तक कड़ा अभ्यास किया। कड़े अनुशासन, कड़ी मेहनत से ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हो सकी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेन्द्र फौजी, धर्मेन्द्र, सुकेश सैनी, सतीजा, अशोक सैनी का सहयोग रहा।
प्रथम अंतर्राज्यीय शितोकाई कराटे चैंपियनशिप में साई कराटे अकादमी ने जीते 39 पदक

