NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

आज धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज जन्मदिवस : शील मधुर

गुरुग्राम। देश प्रेम के प्रति आमजन को जागरुक करने में जुटी सादर इंडिया व तिरंगा मेरी शान के अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने बताया कि आज बुधवार को संस्था के कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान में ध्वज को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वज का जन्म दिवस मनाया जाएगा। उनका कहना है कि यह एक अभूतपूर्व ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के ही नहीं, अपितु एनसीआर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का आयोजन वर्ष गत वर्षों में भी आयोजित किया जा चुका है। आयोजन का उद्देश्य है कि केंद्र सरकार 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रुप में घोषित करे। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि देश के सबसे महान पवित्र प्रतीक तिरंगा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हों और तिरंगे की शान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लें क्योंकि तिरंगे की शान से देश की शान है। जब देश और सशक्त-समृद्ध होगा, भी देशवासियों का जीवन खुशहाल होगा। तिरंगे की शान पूरे विश्व में फैलेगी और हर भारतीय गौरवान्वित  होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।