NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

पंडित मांगे राम शर्मा की जयंती 24 को, विप्र संकल्प का होगा विमोचन- शशिकांत शर्मा

गुरुग्राम। विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक एवं चेयरमैन स्व. पंडित मांगे राम शर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 24 अक्टूबर को आईडीसी सेक्टर-14 स्थित जीआईए परिसर में जयंती समारोह एवं विप्र संकल्प विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संघ के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने कहा कि समारोह में प्रदेश के केबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट तथा विधायक मुकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पंडित मांगे राम शर्मा के सामाजिक योगदान, संगठनात्मक दृष्टिकोण और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से विप्र संकल्प का विमोचन किया जाएगा। सामाजिक एकता, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों और युवाओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वर्गीय पंडित मांगे राम शर्मा को नमन करें और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।