GamingNCRNewsSportsSwimmingUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

निरंजना ने नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

गुरुग्राम। उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम परिसर में आयोजित 9 दिवसीय नेशनल आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप के महिला सीनियर वर्ग में निरंजना ने बैलेंसिंग बीम इवेंट पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। निरंजना ने कठिन मुकाबले में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11. 467  अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की अनुष्का ने 11.300 अंक के साथ सिल्वर तथा उड़ीसा की प्रियांशी ने 11.233 अंक के साथ ब्रॉन्ज मैडल हासिल किए। निरंजना खेल के प्रति समर्पित भाव से कठिन अभ्यास करती है। उसकी इस कामयाबी के पीछे कोच शिवम चौहान व माता मनजीत पूनिया का भी सहयोग है। हरियाणा की महिला जिम्नास्ट द्वारा नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक बहुत ही वर्षों बाद हासिल किया गया है। निरंजना की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, खिलाडिय़ों ने खुशी व्यक्त की है। हरियाणा जिमनास्टिक संघ के प्रधान सूरजपाल अम्मू व कार्यकारी अध्यक्ष परसराम ने निरंजना को स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं, अपितु विदेशों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार भी उन्हें समुचित सम्मान देती है, ताकि वे देश की सेवा करने में सदैव अग्रणी रहें।