NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

छात्र-छात्राओं को ओसीएस फाउण्डेशन ने उपलब्ध कराए स्वेटर

गुरुग्राम। विभिन्न सामाजिक संगठन समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करतेे हुए वंचित परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में ओसीएस फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट पंख के तहत शनिवार को जिले के गांव जाटौला व महचाना की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ न केवल उन्हें स्वेटर उपलब्ध कराए गए, अपितु उनके साथ दीपावली का उत्सव भी मनाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। ओसीएस फाउंडेशन के संस्थापक नीरज दहिया का कहना है कि बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी बातें सुनने का आनंद अमूल्य है। हर बच्चे के मन में सुनहरे भविष्य के सपने होते हैं और वे संकल्प तथा अनुशासन के साथ उन्हें साकार करने की इच्छा रखते हैं। प्रोजेक्ट पंख का उद्देश्य इन्हीं सपनों को उड़ान देना और बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। उनका कहना है कि बच्चों को केवल संसाधन उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु उनके साथ संवाद करना, उनकी भावनाओं को समझना और उनमें आत्मविश्वास जगाना भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे छोटे प्रयास बच्चों के जीवन में अपनत्व और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। संस्था प्रौजेक्ट पंख के तहत आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को शिक्षा, अनुभव आधारित गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास के अवसरों से जोडऩे का प्रयास है। इस पहल के माध्यम से संस्था बच्चों के सीखने, समझने और अपनी क्षमताओं को पहचानने में सहयोग करती रही है। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सोहम, पंकज, प्रदीप और नीरज आदि का सहयोग रहा।