NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

ओवरब्रिज और ओपीडी जल्द शुरू करने की उठी मांग

गुरुग्राम। एम्स संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में उप तहसील मनेठी परिसर में किया गया, जिसमें समिति के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। एम्स में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होने पर सर्वसम्मति से सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि एम्स आने-जाने के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व मंजूर किए गए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिल सके। इसके साथ ही, केंद्र सरकार से भी यह मांग की गई कि माजरा एम्स में जल्द से जल्द ओपीडी सेवाएं शुरू की जाएं, जिससे दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के दूर-दराज के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर बीडी यादव, मूलचंद आर्य, जगदीश शर्मा, अमर सिंह, लक्ष्मण सिंह, दयाराम, प्रो. वीपी यादव, सत्यप्रकाश गोयल, प्रकाश नंबरदार, बलवंत, छाजू राम, प्यारेलाल, दलबीर, देशराज, ईश्वर सैन, कंवर सिंह आर्य, रामेश्वर पाली, महावीर और नरेश आदि उपस्थित रहे।