NCRUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अग्रिशमन कर्मियों की मांगों को सरकार करे पूरा : बसंत कुमार

गुरुग्राम। सैक्टर 29 स्थित फायर स्टेशन पर अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल जिला प्रधान साहुन खान की अध्यक्षता में जारी है। मंगलवार को हड़ताल में बड़ी संख्या में कर्मचारी व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कर्मचारी नेता बसंत कुमार, महेश कुमार, कवर लाल यादव, विक्रम यादव, सुरेश नोहरा, ज्ञान चंद, दया चन्द, सीमा देवी, अनीता देवी, प्रियंका, गब्बर सिंह, तेजपाल, सुनील कुमार, जोगिंदर आदि ने कहा कि फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में आग की घटना के दौरान जान गंवाने वाले भवी चन्द शर्मा व रणवीर सिंह के दोनों मृतक परिवारों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक मदद व परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी झुकने वाले नहीं है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा कर रही है। यूनियन ने 11 अप्रैल को रोहतक कर्मचारी भवन में राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आंदोलन को आगे बढऩे का निर्णय लिया है। यदि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो इस हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों को सुशीला देवी, राजेश कुमार, नवीन, राजकुमार, अनिल कुमार, हरिओम, राहुल, सुरजीत, जोगिंद्र आदि ने संबोधित किया।