NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

हिमाचल प्रदेश के युवा प्रतिभागियों ने इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में लिया भाग

गुरुग्राम। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में सामाजिक संस्था मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित 5 दिवसीय इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के युवा प्रतिभागी शामिल हुए और विभिन्न शैक्षणिक, कौशलवर्धक एवं जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। प्रतिभागियों ने अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में भी भाग लिया, जिसमें उन्हें कौशल विकास, रोजगार के अवसरों तथा प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत द्वारा माय भारत पोर्टल पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को पोर्टल की विशेषताओं, पंजीकरण प्रक्रिया तथा उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। राहगीर फाउंडेशन तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने युवाओं को सडक़ सुरक्षा की जानकारी भी दी। यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार एवं नागरिक जिम्मेदारी पर जानकारी दी गई। म्यूजियो कैमरा का भी शैक्षणिक भ्रमण किया, जहाँ उन्हें फोटोग्राफी के इतिहास, कैमरा तकनीक के विकास तथा दृश्य अभिलेखों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। यह इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कौशल विकास एवं जागरूक नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।