NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स का 5 दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर संपन्न

गुरुग्राम। हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स हरियाणा द्वारा भानु पुल शिविर स्थल पर आयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर का समापन हो गया है। हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स गुरुग्राम के डीओसी (स्काउट्स) ओमबीर ठाकरान ने बताया कि शिविर में प्रदेश भर के जिला सचिवों, जिला कोषाध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी की महिला पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुग्राम जिले से 6 प्रतिभागियों राज भारत, स्नेहलता राठी, रिंकी, ज्योति, भावना, समीक्षा ने हिस्सा लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। शिविर की अध्यक्षता हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स हरियाणा के राज्य सचिव नवीन जय हिंद ने की। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को साहसिक गतिविधियों और प्रकृति से जुडऩे के साथ-साथ चरित्र निर्माण, देशभक्ति और टीम वर्क के कई गुर सिखाए गए। नवीन जय हिंद ने कहा कि युवाओं को स्काउट-गाइड आंदोलन से जोडऩा ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इस तरह के एडवेंचर कैम्प न केवल युवाओं और पदाधिकारियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और चरित्र निर्माण का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें प्रकृति के निकट लाकर देशभक्ति और निष्काम समाज सेवा की प्रेरणा भी देते हैं।