NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अवैध स्मैक समेत पकड़ा आरोपी

गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट ने छह ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर काबू किया है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सैल की मदद से ब्यूरो की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।  
हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट गुरुग्राम इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि यूनिट मे उपस्थित सहायक उप-निरीक्षक अनिल कुमार को एक गुप्त मिली कि बंटी नाम का लडक़ा नशीला पदार्थ बेचता है। वह शनिवार को भी नशीला पदार्थ लेकर बेचने के लिये नजदीक श्याम मंदिर बोहड़ाकलां गांव के मैदान में खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजदूगी में उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से छह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी पुत्र विजय कुमार निवासी बोहड़ा कलां जिला गुरुग्राम के रूप मे हुई है। आरोपी को अदालत में पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे नशा तस्करी के नेटवर्क व उससे जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी पुलिस ले रही है।