गुरुग्राम। हरियाणा समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने बरेली लोकसभा के सांसद आदित्य यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और हरियाणा में संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। मनीष यादव का कहना है कि आदित्य यादव के साथ प्रदेश के विभिन्न मुद्दों, संगठन को मजबूत करने व आमजन के साथ पार्टी की नीतियों को पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। मनीष यादव ने कहा कि सपा की राजनीति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और सम्मान दिलाने की रही है। हरियाणा प्रदेश में भी पिछले, दलित, वंचित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सपा जमीनी स्तर पर काम करेगी। नेताजी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की जो लड़ाई लड़ी थी, उसको आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाना होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक आरके शर्मा, महेश यादव भी मौजूद रहे।
हरियाणा सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष ने की लोकसभा सांसद से मुलाकात

