गुरुग्राम। जिला मलेरिया अधिकारी डा. जेपी राजीवाल तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास स्वामी के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम कर वर्ष 2025 में जो मलेरिया पॉजिटिव केस निकले थे, शहर में फीवर मास सर्वे कराया गया। राममेहर ने बताया कि पॉजिटिव मामलों के आस-पास क्षेत्र में दौराकिया गया, जिसमें बुखार के रोगियों व उनके परिजनों की ब्लड स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई। मलेरिया जागरुकता के लिए पंपलेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि गुरुगाम, बुढेड़ा आदि क्षेत्रों स्थित बूस्टर पंप के पानी की जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली। उस पानी में क्लोरीनेशन जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की गई थी। जीएमडीए के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्लोरीनेशन करने पर उसकी रिपोर्ट सही मिली। इस अवसर पर टीम में सुरेश, मनीष, विरेंद्र आदि शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में की पानी की जांच

