गुरुग्राम। पटौदी चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सीवर सफाई कार्य का नगर निगम पार्षद धर्मवीर भांगरौला व महावीर यादव ने शुभारंभ किया। पार्षदों ने कहा कि सीवर सफाई हो जाने के बाद जहां सीवर जाम की समस्या से नागरिकों को छुटकारा मिलेगा, वहीं बारिश के मौसम में जलभराव से भी बचाव होगा। मानसून से पूर्व नगर निगम गुरुग्राम की सीवर व नालों की सफाई के लिए कार्य कर रही है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के वाइस चेयरमैन रणवीर अत्री ने कहा कि अक्सर देखने में आता था कि सीवर जाम हो जाने के कारण सडक़ पर गंदा पानी जमा हो जाता था और लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, लेकिन अब यह कार्य पूरा हो जाएगा तो सीवर के जाम होने की समस्या से निजात मिलेगी।
सीवर सफाई कार्य का हुआ शुभारंभ

