NCRUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

सीवर का ढक्कन टूटा होने से राहगीर परेशान

गुरुग्राम। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर के खुले ढक्कन जहां शहरवासियों की परेशानियों का सबव बने हुए हैं, वहीं भयंकर दुर्घटना भी घटित हो सकती है, लेकिन इस समस्या के प्रति नगर निगम प्रशासन गंभीर होता दिखाई नहीं दे रहा है। आवासीय क्षेत्र ही नहीं, अपितु सार्वजनिक स्थलों पर भी सीवर के ढक्कन जहां टूटे हुए हैं, वहीं मैनहॉल खुले पड़े हैं। जिससे कभी भी कोई भयंकर दुर्घटना घटित हो सकती है। राजेंद्रा पार्क की मुख्य सडक पर बीचोंबीच सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। सीवर खुला होने के कारण कभी भी कोई भयंकर दुर्घटना घटित हो सकती है। क्षेत्रवासियों गौरव मणी त्रिपाठी, बीरेन्द्र शुक्ला, राजेश पटेल, संदीप कुमार का कहना है कि यह मार्ग बड़ा व्यस्त रहता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन का यहां से निकलना होता है। कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। सीवर की उठती दुर्गंध से क्षेत्रवासी भी बड़े परेशान हैं। उनका कहना है कि इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि अबिलंव इस समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।