गुरुग्राम। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे आमजन में नगर निगम के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि शहर के रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर के मुख्य द्वार के सामने सीवर का गंदा पानी बहता रहता है। जिसके कारण न केवल यात्री अपितु आस-पास के दुकानदार भी बड़े परेशान हैं। आरक्षण काउंटर तक जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सीवर के गंदे पानी की बदबू के कारण हर कोई परेशान है। छठ महापर्व भी है, जिसके कारण यात्रियों की बड़ी भीड़ रहेगी। उन्हें भी आवागमन में परेशानी होगी। कोई सुध लेने वाला नहीं है। जब रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर के बाहर ही सीवर ओरवफ्लो होकर गंदगी फैला रहे हैं तो शहर के अन्य क्षेत्रों में क्या हाल होगा। इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि आरक्षण काउंटर के सामने जमा गंदे पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो।
सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने आमजन का जीना मुहाल

