NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सीपीआई की रैली में गुरुग्राम से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

गुरुग्राम। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में बदलाव जरूरी है विशाल महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुग्राम, मानेसर और बावल औद्योगिक क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, मजदूरों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और भवन निर्माण श्रमिकों ने हिस्सा लिया। एटक के राज्य महासचिव अनिल पवार व कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने बताया कि रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह जबरदस्त देखने को मिला। केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कार्यकर्ताओं ने रैली में मांग की कि चारों लेबर कोड को तत्काल रद्द किया जाए। मनरेगा के तहत प्रतिवर्ष 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी दी जाए। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जाए। अनिल पवार ने कहा कि रामलीला मैदान से उठी यह आवाज देश में बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की शुरुआत है। रैली में ट्रेड यूनियनों और पार्टी पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही। रैली में एडवोकेट अश्वनी बख्शी, आर.एन. सिंह, सतपाल सरोहा, बेचू गिरी, पवन सैनी एडवोकेट, कुलदीप सिंह, सतीश खटकड़, अनिल पवार, राजकुमार, शिव कुमार, मान सिंह, हृदयराम, सुरेश सोलंकी, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, अभय सिंह, मनोज कुमार, सोमदत्त, नरेश कुमार, अजय कुमार, फूल कुमार इंदौरा, अमरीश राय, सतीश नाहड, रणविजय, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, शिवजी कुमार, आनंद कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार और हरीश कुमार सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।