गुरुग्राम। समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों में निस्वार्थ सेवाएं देने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल को गांधी नगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक संस्था यंगस्टार सेवा और मिथिलांचल की टीम द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में संगठनों के प्रतिनिधि व क्षेत्रवासी शामिल हुए। संस्थाओं के प्रतिनिधियों का कहना है कि राजेश पटेल लंबे समय से बिना किसी स्वार्थ के सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को संबल मिल रहा है। विशेष रूप से मिथिलांचल समुदाय और युवा वर्ग के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। राजेश पटेल ने यंगस्टार सेवा और मिथिलांचल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान अकेले उनका नहीं, बल्कि उन सभी समर्पित साथियों का है जो इस सेवा कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे समाज सेवा के इन कार्यों को और अधिक ऊर्जा और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
सामाजिक-धार्मिक कार्यों के लिए सम्मानित किए गए राजेश पटेल

