गुरुग्राम। युवाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने में जुटी साईं कराटे एकेडमी द्वारा बेल्ट टेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सटीक पंच और अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन स्पोर्ट्स शिटोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया के तकनीकी निदेशक व मुख्य परीक्षक सुनील सैनी की देखरेख में संपन्न हुआ। सुनील सैनी का कहना है कि एकेडमी के प्रतिभागी बच्चों का लगातार कड़ा अभ्यास जारी था। प्रतिभागियों द्वारा दिए गए बेल्ट टेस्ट में आत्म-रक्षा, काता और कुमिते का परीक्षण लिया गया। टेस्ट में कियान खंडेलवाल व हर्षित खर्ब ऑरेंज बेल्ट, पार्थ, शौर्य व वान्या मित्तल सीनियर ग्रीन बेल्ट, चिराग सीनियर मोस्ट ब्राउन बेल्ट और तनुष पाहुजा, शिवांक प्रताप सिंह, अनन्या सिंह, व हृदान सरोहा ब्लैक बेल्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की। वल्र्ड कराटे फेडरेशन के कोच व 7वीं डैन ब्लैक बेल्ट विजेता सुनील सैनी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व नई बेल्ट से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स केवल लडऩा नहीं, अपितु मन की शांति और चरित्र निर्माण का मार्ग है। आज की सफलता आपकी मेहनत का फल है, लेकिन याद रहे कि यह केवल शुरुआत है। अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही आपको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाएगा।
साई कराटे एकेडमी के मार्शल आर्ट्स खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन

