NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

सपा नेताओं का गर्मजोशी के साथ मनीष यादव ने किया स्वागत

गुरुग्राम।समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने सपा कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, अयोध्या के पार्षद सोनू यादव व बिल्हौर से विधानसभा से रामलखन गौतम का गुरुग्राम केे मोलाहेड़ा स्थित सपा कार्यालय पहुंचने पर शुक्रवार को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मनीष यादव नेे कहा कि सपा देश में तीसरी नंबर की पार्टी है। देश का दलित, पिछड़ा व वंचित वर्ग अब अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। सपा ने हमेशा से दलित, पिछड़ा व वंचित वर्ग के अधिकारों की लडाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भी अब तेजी से संगठन मजबूत होता जा रहा है। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे हैं। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वीरसेेन यादव ने मनीष यादव ने प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह हरियाणावासियों के अधिकारों की लडऩे का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जयनारायण सिंह, ज्ञान  यादव, काशी यादव, वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।