NCRUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराज्य

सत्संग व प्रवचन के बाद हुआ भण्डारे का आयोजन

गुरुग्राम। विश्व में शांति व सुख-समृद्धि बनी रहे, इसी कामना को लेकर सैक्टर 4 स्थित जिमखाना क्लब परिसर में धर्मप्रेमियों व फोरबा के चेयरमैन धर्मसागर द्वारा प्रवचन एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा शब्द प्रेमानंद जी (श्री प्रेमी महात्मा जी) ने प्रवचन करते हुए कहा कि सभी को एक दूसरे का ध्यान रखना चाहिए। स्वार्थ के वशीभूत कोई कार्य नहीं करना चाहिए। सबसे बड़ा दान विद्या दान है। जरुरतमंदों की सहायता करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए। जरुरतमंदों की सदैव सहायता करनी चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सदस्य, पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। धर्मसागर का कहना है कि इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।