गुडग़ांव, प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए अभियान
सक्षम हरियाणा के तहत छात्रों की शिक्षा में सुधार हेतू उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को प्रदेश सरकार द्वारा
पुरुस्कृत किया गया है। शिक्षा विभाग की सोच है कि शिक्षकों के परिश्रम
की सराहना की जाए और उन्हें समुचित मान-सम्मान दिया जाए तो शिक्षक और
अधिक ऊर्जा से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेंगे और इसका सीधा लाभ
छात्रों को ही मिल सकेगा। जिले के गांव सहजवास स्थित राजकीय जूनियर हाई
स्कूल की मुख्याध्यापिका रितु सहगल को उनके स्कूल के सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन के चयन पर सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट योगदान राज्यस्तरीय सम्मान
सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट इस अभियान के तहत दिया गया है। यह सम्मान स्वयं
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एवं शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा
द्वारा संयुक्त रुप से दिया गया। रितु सहगल का कहना है कि यह पुरुस्कार
प्राप्त कर वह अति प्रसन्न है, उनके सहयोगी शिक्षकों का ही परिश्रम है कि
स्कूल का चयन इस सम्मान के लिए किया गया। अधिकारियों के सहयोग को भी
नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया
है। छात्रों ने भी परिश्रम कर इस सम्मान में अपनी भागीदारी निभाई है।
उनका कहना है कि यही मूलमंत्र होना चाहिए कि शिक्षा का सम्मान मिले, हो
हर बच्चा विद्वान, सत्य निष्ठा के साथ चलें बने हर युग राष्ट्र महान।

https://t.me/s/BEeFCaSiNO_OfFiCiALS