अर्थव्यवस्थादेश

श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बासोड़ा का पर्व

गुडग़ांव, जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शीतला
माता का पूजन कर बासोड़ा का पर्व सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ
मनाया गया और मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बीती रात बनाए गए
व्यजनों का भोग लगाया एवं आरती, पूजा-अर्चना कर आराध्यदेवी के दरबार में
सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। इस मौके पर शीतला माता मंदिर में माता
के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। वहीं व्यवस्था बनाए
रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रात: से ही मंदिर में
श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
क्या है बासोड़ा का महत्व
पंडित मुकेश शर्मा का कहना है कि चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि
को बासोड़ा मनाया जाता है। इसे बासड़े और शीतला अष्टमी के नाम से भी जाना
जाता है। बासोड़ा मुख्य रूप से राजस्थान में मनाया जाता है, लेकिन भारत
में इस त्योहार को अलग- अलग नामों से मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला
की पूजा की जाती है। बासोड़ा से एक दिन पहले खाना बनाया जाता है। जिसमें
कच्चा और पक्का दोनों प्रकार का भोजन होता है। बसोड़ा के दिन जहां पर
होलिका दहन किया गया हो उस जगह जाकर माता शीतला की पूजा की जाती है। उनका
कहना है कि माता शीतला को रोगों को देवी माना जाता है। इस दिन मां अपने
बच्चों के लिए माता शीतला की पूजा करती हैं। माना जाता है कि माता शीतला
की पूजा करने से बच्चों को किसी भी प्रकार का कोई रोग नहीं होता। माता
शीतला का पूजन बासी भोजन से किया जाता है। शीतला माता को शीतलता की देवी
कहा जाता है। इसलिए इसी कारण से ही माता शीतला का पूजन रात में बनाए गए
भोजन के साथ किया जाता है। शहर की गलियों व मौहल्लों में भी माताओं ने
बासोड़ा का पूजन कर अपनी संतान के निरोग रहने की मां शीतला से कामना भी
की।

43″:{“supports_spdy”:true}},{“widget.perfectmarket.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“static.clicktripz.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“doc-0k-1g-docs.googleusercontent.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“doc-14-44-docs.googleusercontent.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“www.dccomics.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“images1-fabric.practo.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“p4-banuskookowhk-4vjjy7t7s62wzs52-823889-s1-v6exp3-v4.metric.gstatic.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“p4-banuskookowhk-4vjjy7t7s62wzs52-823889-i2-v6exp3.ds.metric.gstatic.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“p4-banuskookowhk-4vjjy7t7s62wzs52-823889-i1-v6exp3.v4.metric.gstatic.com:443”:{“supports_spdy”:true}},{“p4-banuskookowhk-4vjjy7t7s62wzs52-if-v6exp3

Comment here