गुडग़ांव, जवाहर नगर आरडब्ल्यूए व व सामाजिक संस्था
निर्मला देवी संस्थान द्वारा क्षेत्र की योग वाटिका परिसर में योग शिविर
का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिला, पुरुष व युवा बड़ी संख्या
में शामिल हुए। समिति की अध्यक्ष वन्दना सिंगला व उपाध्यक्ष शशि गुप्ता
ने बताया कि योग व्यक्ति को संयमी बनाता है। शरीर, मन और आत्मा को
नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह
शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का
प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता
है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए
जाना जाता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। शिविर को सफल
बनाने में संस्था के नरोत्तम वत्स, पंकज गुप्ता, अमीत शर्मा, आशीष गुप्ता
सहित क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा।
शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है योग : वंदना सिंगला


https://t.me/s/iGaming_live/4867
After I originally commented I clicked the -Notify me when new feedback are added- checkbox and now each time a comment is added I get four emails with the identical comment. Is there any means you’ll be able to remove me from that service? Thanks!