गुरुग्राम। विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक एवं चेयरमैन स्व. पंडित मांगे राम शर्मा की पुण्य स्मृति में राजधानी के लोधी एस्टेट क्षेत्र स्थित एक आयोजन स्थल में स्मृति समारोह का आयोजन विश्व ब्राह्मण संघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पंडित बलवीर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने स्व. पं. मांगे राम शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. आरसी मिश्रा ने पं. मांगे राम शर्मा को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, संगठन और संस्कारों के संवर्धन का उज्ज्वल उदाहरण है। उनका कार्य समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। संस्था के चेयरमैन पं. शशिकांत शर्मा ने कहा कि बाऊजी पं. मांगे राम शर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज उत्थान और ब्राह्मण एकता के लिए समर्पित किया। आज विश्व ब्राह्मण संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चल रहा है। समारोह में संस्था के सुखबीर शर्मा, केसी पांडे, आरएस गोस्वामी, कैलाशपति शर्मा, अम्बर स्वामी, मनोज गौतम विनोद पांडे आदि शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के केसी शर्मा, रामलाल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश वत्स, दिनेश वशिष्ठ आदि का सहयोग रहा।
विश्व ब्राह्मण संघ ने स्व. पं. मांगे राम शर्मा की स्मृति में किया समारोह का आयोजन
