गुरुग्राम। खाटू श्याम प्रेमियों द्वारा शनिवार को खाटू श्याम की शोभायात्रा खाटू श्याम निशान के साथ धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में खाटू श्याम प्रेमी शामिल हुए। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस यात्रा का कई स्थानों पर आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समाजसेवी राजेश पटेल का कहना है कि बाबा प्रकाशपुरी चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा रेलवे स्टेशन मार्ग होती हुई धनवापुर मार्ग , लक्ष्मण विहार, सैक्टर 5 ग्राउण्ड के निकट मदर डेयरी आदि स्थानों से होती हुई आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां शामिल थीं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और निशान यात्रा से पूरा शहर भक्ति के वातावरण में डूब गया। उनका कहना है कि बाबा खाटू श्याम की पदयात्रा मे बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें वेदांत, दीपिका, कुनाल, खुशबू, लक्ष्मी, सानिया, इश्वर शर्मा, अनुज, मनोज, संदीप, राजेश, कुन्दन, कशिश, कार्तिक, लिजा, मंयक आदि शामिल रहे। सभी ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए।
विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गई खाटू श्याम की शोभायात्रा

