NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

विकसित बादशाहपुर महारैली को लेकर राव नरबीर सिंह का जनसंपर्क तेज*

गुरुग्राम।बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली “विकसित बादशाहपुर महारैली” को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। वीरवार को उन्होंने गांव काकरोला और ढोरका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।राव नरबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के प्रत्येक गांव, वार्ड और कॉलोनी तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही हर कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रैली में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना ही सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, ताकि सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंच सके।राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बादशाहपुर क्षेत्र को विकास और आधारभूत सुविधाओं के मामले में प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना है, जिसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राव नरबीर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के अपार सहयोग से यह रैली ऐतिहासिक और सफल साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल जनसमर्थन का प्रतीक बनेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास और प्रगति के नए संकल्पों को भी मजबूत आधार प्रदान करेगी।