गुरुग्राम। सामाजिक संस्था जन चेतना मंच वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से मार्गदर्शन पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिक उत्सव व परीक्षा परिणाम घोषणा समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में सोसायटी के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल पंवार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा समाज को नई दिशा देते हैं। भविष्य में भी उनकी संस्था स्कूल प्रबंधन को सहयोग करती रहेगी। इस कार्यक्रम में अभिभावक, छात्र व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए। वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कृत किया गया।
वार्षिक उत्सव व परीक्षा परिणाम घोषणा समारोह का हुआ आयोजन

