NCRअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

लॉकडाउन की 7वां दिन उपभोक्ताओं के घरों में नियमित रुप से की जा रही है आवश्यक सामग्री की आपूर्ति शहरवासियों द्वारा किया जा रहा है पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन

गुडग़ांव, वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए
रविवार को लॉकडाउन का 7वां दिन था। इस 7वें दिन भी लॉकडाउन का शहरवासियों
द्वारा शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पूरा पालन किया जा रहा है। जिला
प्रशासन भी शहरवासियों से लॉकडाउन का पालन कराने में पूरी तरह से सफल रहा
है। शहरवासियों को ही नहीं, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिला प्रशासन
ने आवश्यक वस्तुओं कुकिंग गैस व अन्य खाद्य सामग्रियों दूध, ब्रेड आदि के
वितरण की पूरी व्यवस्था कर ली है। कुकिंग गैस की आपूर्ति विभिन्न गैस
एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं के घरों पर नियमित रुप से की जा रही है। इसी
प्रकार दूध, ब्रेड आदि भी सभी को उपलब्ध हो रही है। दैनिक जीवन में
इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की उपलब्धि भी संतोषजनक है। सब्जियां
भी लोगों को सही रुप से मिल रही है। नवरात्र के चलते आलू की मांग अवश्य
बढ़ी है। इसलिए आलू के दामों में भारी वृद्धि हुई है, लेकिन आलू भी
उपलब्ध हो रहा है। मारामारी वाली कोई स्थिति नहीं है। प्रवासी मजदूरों की
समस्याओं का सामना प्रशासन को अवश्य करना पड़ रहा है। विभिन्न सामाजिक
संस्थाओं द्वारा भी सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लॉकडाउन के
7वें दिन भी शहर की मुख्य सडक़ें राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सुनसान दिखाई दे
रही हैं। बिना कफ्र्यू के भी कफ्र्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति
लोगों ने अपने मन से केंद्र व प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन करते हुए
बनाई है।

Comments (3)

  1. В джунглях азарта, где каждый сайт норовит зацепить гарантиями быстрых джекпотов, рейтинг казино интернет
    становится как раз той картой, которая направляет через дебри подвохов. Для профи и новичков, что пресытился с фальшивых обещаний, такой помощник, чтоб увидеть реальную выплату, словно вес золотой фишки у ладони. Минус ненужной воды, просто надёжные клубы, там отдача не просто показатель, но ощутимая фортуна.Составлено на основе яндексовых трендов, будто сеть, что захватывает топовые горячие тренды по интернете. Тут минуя роли к клише фишек, каждый момент словно карта на столе, там блеф раскрывается немедленно. Хайроллеры видят: в России стиль речи с подтекстом, где ирония маскируется под намёк, позволяет миновать рисков.В https://don8play.artstation.com/projects/kNyzPA такой топ находится будто готовая карта, готовый к игре. Загляни, если желаешь ощутить ритм подлинной азарта, обходя иллюзий да неудач. Для что знает тактильность выигрыша, это словно держать карты на пальцах, вместо глядеть на дисплей.

Comment here