गुरुग्राम।समाज व मानवता को समर्पित रोटरी क्लब द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इन सभी महानुभावों का परंपरागत तरीके से स्वागत भी किया गया। आदर सत्कार में किसी तरह की कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी गई। क्लब के डा. रवि गुगनानी, सुभाष चंद्र सिंगला, डा. मंदीप किशोर गोयल, डा. पुष्पा सेठी का कहना है कि भारत सदैव आतिथ्य सत्कार के लिए विश्व में जाना जाता है। कार्यक्रम में इसी का निर्वाह करते हुए क्लब समाजसेवा के साथ-साथ जरुरतमंदों की भी सहायता करता रहा है और भविष्य में भी अपने इस कार्य को और अधिक बढाएगा, ताकि इसका लाभ समाज का हर वर्ग उठा सके। कार्यक्रम में डा. पुष्पा सेठी ने आगामी कार्यकाल के लिए क्लब के पदाधिकारियों की घोषणा भी की, जिसमें डा. सुशील खुराना, डा. मंदीप किशोर गोयल, मनीष अग्रवाल, प्रवीण सांघी, सचिन जैन को शामिल किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने में डा. अशोक सेठी, मनीष गर्ग, अंजलि जैन, सचिन जैन, पंकज भाटिया, महेश त्रिखा, सुजाता त्रिखा, अशोक कंटूर, रवि चौधरी, सुधीर मंगला एवं सुनीता मंगला, संजीव राय मेहरा एवं रीटा मेहरा आदि का सहयोग रहा।
रोटरी क्लब ने किया कार्यक्रम का आयोजन

