FunGamingLifestyleNCRNewsSportsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

युवा गोल्फ खिलाड़ियों के लिए गुरुग्राम में डीपी वर्ल्ड का नया गोल्फ क्लबहाउस

गुरुग्राम। डीपी वर्ल्ड ने गुरुग्राम स्थित जेन गोल्फ रेंज एंड एकेडमी में स्थायी क्लबहाउस खोलने की घोषणा की है। हीरो इंडियन ओपन (26 से 29 मार्च) के ठीक पहले उठाए गए इस कदम के साथ कंपनी ने जमीनी स्तर पर गोल्फ को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है। यह क्लबहाउस डीपी वर्ल्ड के ग्लोबल क्लबहाउस डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत दूसरा क्लबहाउस है। इससे पहले 2025 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में पहला क्लबहाउस खोला गया था। लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में डीपी वर्ल्ड की विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए प्रत्येक क्लबहाउस को एक रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर से तैयार किया गया है। इसे स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां गोल्फ इक्विपमेंट एवं शेल्टर्ड ट्रेनिंग एरिया मिलेगा। इससे एक सुरक्षित एवं समर्पित जगह मिलेगी, जहां युवा अपनी काबिलियत एवं कौशल को निखार सकेंगे। वर्तमान समय में गोल्फ में डीपी वर्ल्ड का निवेश इसकी वैश्विक पहुंच और अपने परिचालन वाले क्षेत्रों में सार्थक सामाजिक प्रभाव की इसकी प्रतिबद्धता, दोनों का प्रतीक है। गोल्फ के दृष्टिकोण से भारत एक उभरता हुआ बाजार है। यहां जूनियर स्तर पर भागीदारी बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी सहभागिता बढ़ी है। ज़ेन गोल्फ रेंज एंड अकादमी  एक सामुदायिक-आधारित संगठन है जो क्षेत्र के युवाओं के लिए गोल्फ को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने पर केंद्रित है। डीपी वर्ल्ड इंडिया सबकॉन्टिनेंट के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया* ने कहा, ‘डीपी वर्ल्ड क्लबहाउस पहल एक टिकाऊ इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से गोल्फ के विकास में सहयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। *जेन गोल्फ रेंज एंड एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम ग्रोवर* ने कहा, ‘भारत का गोल्फ इकोसिस्टम तेजी से बदल रहा है और इसके सतत विकास में इन्फ्रास्ट्रक्चर की भूमिका महत्वपूर्ण है। क्लबहाउस का खुलना हमारी एकेडमी और यहां के युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। एक समर्पित और सभी जरूरी टूल्स से लैस क्लबहाउस होने से हमें ज्यादा स्ट्रक्चर्ड प्रोग्राम तैयार करने और स्थानीय स्तर पर इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे अंतत: आत्मविश्वास से भरपूर युवा गोल्फर तैयार करने में सहयोग मिलेगा।’ डीपी वर्ल्ड क्लबहाउस प्रोग्राम को आगामी वर्षों में वैश्विक स्तर पर विस्तार दिया जाएगा। इसे वैश्विक स्तर पर गोल्फ के कुछ प्रमुख आयोजनों के साथ जोड़ा जाएगा। यह डीपी वर्ल्ड टूर के टाइटल पार्टनर और राइडर कप के वर्ल्डवाइड पार्टनर के रूप में डीपी वर्ल्ड की भूमिका के अनुरूप होगा।