NCRUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीति

महिला सशक्तिकरण को लेकर सुमन दहिया ने किया कार्यक्रम का आयोजन

गुरुग्राम। महिला सशक्तिकरण को लेकर हिंदू युवा वाहिनी देश की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पूरे देश में वाहिनी यह मुहिम चलाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं की आत्मरक्षा के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाना रहेगा। उक्त विचार सिविल लाईंस क्षेत्र स्थित जोन हॉल में हिंदू युवा वाहिनी महिला शाखा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षा सुमन दहिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाहिनी के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर अरुण गिरि महाराज उर्फ एनवायरमेंट बाबा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सुमन दहिया को हिंदू युवा वाहिनी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है और उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है जिससे कि पूरे देश भर में वह महिला सशक्तिकरण अभियान चलाएं। बाबा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश का पर्यावरण संतुलित रखना है। आमजन को अच्छा पर्यावरण मिल सके, इसके लिए जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक उन्होंने पदयात्रा कर लगभग 27 लाख पौधे लगाए हैं। अब पूरे देश को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए मुहिम चलाई हुई है। सुमन दहिया का कहना है कि कार्यक्रम में वाहिनी से जुड़े सदस्यों को बाबा ने शपथ भी दिलाई। वे संगठन के कार्यों को अंजाम देंगी। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राठौड सहित गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।