गुरुग्राम।महिंद्रा विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय आर्थिक महत्व के विषयों पर अनुसंधान, संवाद और नीतिगत जुड़ाव के लिए एक नए मंच, आर्थिक नीति केंद्र के शुभारंभ की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यजुलु मेडुरी का कहना है कि इस कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डी. श्रीधर बाबू विशेष रुप से शामिल हुए। उन्होंने अनुसंधान संवाद को समय की जरुरत बताया और कहा कि हमारे लिए नवाचार, अनुसंधान और उद्योग सहयोग के माध्यम से अपने पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। गठित किया गया मंच इन सबके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डा. मैदुरी का कहना है कि यह मंच सामाजिक व आर्थिक खाके को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, उद्योगपति और जीसीसी के अधिकारी आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक नीति केंद्र की स्थापना से वैश्विक जानकारी और स्थानीय स्तर पर आधारित सार्वजनिक नीति संबंधी चर्चा में विश्वविद्यालय की भूमिका और अधिक मजबूत होगी। इसका लाभ भावी पीढ़ी को मिलेगा। इस केंद्र का शुभारंभ ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुआ है, जब भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं और क्षमता-आधारित सेवाओं में अपनी भूमिका को और मजबूत कर रहा है।
महिंद्रा विश्वविद्यालय ने अनुसंधान संवाद व नीतिगत जुड़ाव के लिए किया आर्थिक नीति केंद्र का शुभारंभ

