NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

महावीर भारद्वाज फिर बने लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, किया सम्मानित

गुरुग्राम।सेक्टर 12 स्थित माधव भवन में जिला गुरुग्राम के लोकतंत्र सेनानियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोकतंत्र सेनानी शामिल हुए। लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर महावीर भारद्वाज को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि महावीर भारद्वाज ने पहले प्रदेश महासचिव तथा बाद में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए हरियाणा सरकार से लोकतंत्र सेनानियों के लिए मासिक सम्मान निधि एवं अन्य सुविधाएं दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में भी समूचे हरियाणा के लोकतंत्र सेनानियों के सुख-दुख में श्री भारद्वाज की सक्रिय सहभागिता बनी रहती है। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा भी एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया था। महावीर भारद्वाज ने कहा कि वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं सहने वाले देशभक्तों के सम्मान और उनके हितों के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर सोहनलाल गोगिया, डॉ. रमेश अग्रवाल, अनिल नागपाल, प्रमोद वशिष्ठ, बृजमोहन, आत्म प्रकाश, दिलीप सिंह, प्रेम प्रकाश गिरधर आदि उपस्थित रहे।