NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थाक्रिकेटबिज़नेसराज्य

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतने पर क्रिकेट प्रशंसकों ने मनाया जश्र

गुरुग्राम। टी20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैण्ड क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्वकप खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद साईबर सिटीवासियों ने आतिशबाजी कर जमकर जश्र मनाया। स्कूली छात्रों ने भी तिरंगा लहराकर जीत की खुशियां मनाई। सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए। लेकिन न्यूजीलैण्ड की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और भारत ये खिताब 96 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। भारत की टीम ने लगातार यह विश्वकप जीता है। सभी खिलाडिय़ों ने अपना सर्वोच्च योगदान दिया। क्रिकेट प्रशंसक टीवी से चिपके रहे और चौका-छक्का लगते ही भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। जश्र मनाने वालों में राकेश, नवीन कुमार, निधि, सरस्वती, नैंसी, नेहा, राधिका, निशा, दीपिका, अमृता, संजना, नंदिनी, कोमल, अंशिका, श्रेया, स्नेहा, सनम, खुशी, करीना, कंचन, पूजा, रागिनी, आराध्या, अनुष्का, भूमि ठाकुर, आरोही पटेल, रेनू, राजबाला, गोलू, दिवाकर, सुमित, रितेश कुमार, राजेश आदि शामिल रहे है ।