गुरुग्राम। सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा रेलवे रोड स्थित नेकी राम फार्म परिसर में सामाजिक समरसता एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। आयोजन का शुभारंभ भगवान परशुराम वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा व महासचिव प्रमोद शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश की स्वास्थ मंत्री आरती राव व स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में निगम पार्षद सारिका प्रशांत भारद्वाज, विजय परमार और प्रथम चंद्र वशिष्ठ सहित प्रमोद कुमार दत्ता, मुकेश शर्मा, नरेश कौशिक, धर्मेंद्र शर्मा, धर्म सागर मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक सौहार्द और मनोरंजन का साधन तो होते ही हैं लेकिन इसके साथ साथ हमें अपनी संस्कृति से भी आज की नई पीढ़ी को अवगत कराते रहते हैं। होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोडऩे का भी पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। हास्य कवि मदन साहनी, दीपक गुप्ता और प्रवीण शुक्ल ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जहां लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया, वहीं सामाजिक मुद्दों पर भी सार्थक संदेश दिया। होली के बृज गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राधा-कृष्ण की छवि के साथ फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन को सफल बनाने में मनोज भारद्वाज, एसएस दत्त, आरपी शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, आरके शर्मा, केएस आसुरी, योगेंद्र शर्मा, पीपी शर्मा, पूरण शर्मा, चेतन प्रकाश, दिनेश शर्मा, गजेंद्र वशिष्ठ, आरपी शर्मा, श्रीपाल शर्मा, सुंदरी खत्री, कुलभूषण भारद्वाज, कल्प भारद्वाज, राकेश शर्मा, टीसी शर्मा, आरबी शर्मा आदि का सहयोग रहा।
ब्राह्मण विकास परिषद ने होली मिलन समारोह आयोजित कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

