NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

बगैर हेलमेट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10259 वाहन चालकों के किए चालान,

गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त यातायात डा राजेश मोहन के निर्देशन में कार्य करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक से 28 फरवरी तक गुरुग्राम पुलिस द्वारा बिना हेल्मेट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रभावी कार्यवाही की गई। बिना हेलमेट यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया। जिसके तहत इस अभियान में गुरुग्राम पुलिस द्वारा कुल 10259 चालान किए। जिसमें चालक बिना हेल्मेट के 10 हजार 259 चालान जिनकी जुर्माना राशि एक करोड़ 2 लाख 59 हजार रुपए है। गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सडक़ों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सडक़ हादसो को रोकना है। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिसमें यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन की सुरक्षा में विभिन्न जगहों जैसे मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मुख्य चौक/चौराहा, स्कूलों, कंपनियां, ऑटो/ टैक्सी यूनियन आदि में भी यातायात नियमों की जागरूकता पाठशालाओं का निरंतर आयोजन किया जा रहा है ताकि सडक़ हादसों पर अंकुश लगाकर आमजन को होने वाली जान व माल के नुकसान होने से बचाया जा सके। गुरुग्राम पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना चलाने दें, दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें, हेलमेट का प्रयोग करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, भारी वाहन बाई लेन में चलाए, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें व सभी यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाए। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।