NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

फरीदाबाद अग्निकांड के शहीदों पर सरकार की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

गुरुग्राम।हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा 2 दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल का आयोजन जिला प्रधान साहून खान की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन जिला सचिव राजकुमार ने किया। कर्मचारियों ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारी भवि चंद्र शर्मा व रणवीर सिंह की शहादत पर हरियाणा सरकार की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस सौतेले रवैये के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और दमकल गाडिय़ों का चक्का जाम कर शहीदों के परिजनों को न्याय दिलाने का संघर्ष करेंगे। कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला सचिव राजकुमार ने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांग है कि फरीदाबाद की फैक्ट्री में आग बुझाते समय शहीद हुए कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी तथा सभी नियमानुसार सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढाया जाएगा। उनका कहना है कि प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों के कर्मचारी इस आंदोलन के साथ हैं। हड़ताल के दौरान दोनों दिन भोजन अवकाश के समय सभी निकायों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को बसंत कुमार, राजेश कुमार, सुरेश नौहरा, कवरलाल यादव, राजेंद्र अहलावत, जोगिंदर, नवीन, कुलदीप, सुनील, राजकुमार, चरण सिंह,अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, मुबीन आदि ने संबोधित किया।