NCRUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

प्रभात फेरी व कार्तिक कथा का हुआ धूमधाम से समापन

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था विश्व जागृति मिशन गुरुग्राम मंडल द्वारा सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय प्रभात फेरी व कार्तिक कथा का हवन-यज्ञ के साथ धूमधाम से समापन हो गया है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। आचार्य हरीश उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को कार्तिक कथा व प्रभात फेरी के महत्व के बारे में सभी को विस्तार से बताया। मंडल के कार्यकारिणी प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष ग्रोवर का कहना है कि संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक कार्यक्रम जनकल्याण व जनजागृति की भावना से आयोजित किए जाते है, ताकि सभी सनातन संस्कृति से जुड़े रहे। आचार्य हरीश उपाध्याय ने कहा कि कार्तिक मास भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ समय माना जाता है। इस मास में सुबह-सुबह स्नान करके भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करने का विशेष महत्व है। तुलसी की पूजा और दीपदान करने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का वातावरण बनता है। यह मास अपने आप में आध्यात्मिक ऊर्जा का खजाना है, जो भक्तों को जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करता है। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के विजय अरोड़ा, राजकुमार, उमांशकर यादव, राजेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा।