NCRNewsSportsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

पूर्व केबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यू को सर्वसम्मति से चुना गया हरियाणा तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष

गुरुग्राम। हरियाणा तीरंदाजी संघ की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ऑल इंडिया आर्चरी एसोसिएशन सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की एसोसिएशन के पर्यवेक्षक, पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में हरियाणा एसोसिशन के चुनाव कराए गए, जिसमें प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, पवन शर्मा को उपाध्यक्ष, राम निवास हुडा को महासचिव चुना गया तथा कार्यकारिणी का भी चयन किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष सुभाष श्योराण व अन्य सदस्य भी शामिल हुए। पवन शर्मा जोकि गुरुग्राम तीरंदाजी संघ के प्रधान हैं, वह काफी समय से तीरंदाजी से जुड़े हुए हैं। यह चुनाव खेल संघ की गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कैप्टन अभिमन्यु सिंह लंबे समय से हरियाणा में तीरंदाजी खेल के संवर्धन से जुड़े हुए हैं और पहले भी संघ के प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। हरियाणा आर्चरी की कमेटी में कपिल कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, संजय सिहाग, मुनीत बरवाल व दीपक अहलावत को शामिल किया गया है।