NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

नॉर्थ इंडिया ताइक्वांडो व दिल्ली राज्य गदा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में छाए गुरुग्राम के खिलाड़ी

गुरुग्राम। ताइक्वांडो अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 26वीं ओपन नॉर्थ इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप और दिल्ली गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय दिल्ली राज्य गदा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का नजफगढ़ स्थित कांत दर्शन पब्लिक स्कूल में आयोजन किया गया। आयोजक विनोद हांडा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा और नोएडा से आए खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में युवा खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा, शक्ति और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। गदा स्पोर्ट्स एवं ताइक्वांडो दोनों स्पर्धाओं में शौर्य प्रताप सिंह ने दो स्वर्ण पदक तथा गदा स्पोर्ट्स आर्य व यश राज ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर सिहान राजेंद्र तंवर, पिंटू कुमार, अरविंद कुमार, रिशु प्रताप सिंह और प्रदीप कुमार सहित पूरी प्रशिक्षक टीम ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती हैं।