गुरुग्राम।शिक्षा विभाग द्वारा एससीईआरटी में प्रदेश स्तरीय आयोजित नीव 2025-26 कार्यक्रम में गुरूग्राम जिले और पटौदी ब्लॉक के गांव पहाड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गणित और विज्ञान के अध्यापक और बच्चों ने भाग लिया। जिसमें जिला स्तर पर प्रथम स्थान और प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान स्कूल ने हासिल किया है। स्कूल के अध्यापक रितू, महेश कुमार और गीता को एससीईआरटी के असिस्टेंट डायरेक्टर सुनील बजाज द्वारा सम्मानित किया गया है। नीव कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहाड़ी की स्कूल इंचार्ज रितू ने दी है। उनका कहना है कि नीव का कार्यक्रम हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा और उपचारात्मक शिक्षण पर केंद्रित है। इस आयोजन का उद्देश्य कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में निपुणता हासिल करने में मदद करना है। उनका कहना है कि इसके तहत संवादात्मक वीडियो, ऑनलाइन क्विज और लाइव वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जाती हैं। स्कूल की 5 छात्राओं अंशु, नुक्सार, राशि और वंदना व दीपिका ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 रैंक प्राप्त किया है। स्कूल के डीपी लालसिंह ने बताया कि प्रदेश के खेल विभाग ने स्कूल को खेल नर्सरियां अलॉट की है। छात्रों में खेल नर्सरी मिलने से काफी उत्साह है।
नीव कार्यक्रम में पहाड़ी स्कूल के अध्यापकों ने जिले में किया प्रथम स्थान हासिल

