गुरुग्राम। नववर्ष की शुरुआत में फसल की कटाई व बुवाई के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व मंगलवार को पंजाबी व सिख समुदाय के अलावा अन्य समुदायों द्वारा भी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के साथ लोगों ने भांगड़ा व गिद्दा पर डांस किया। साथ ही लोहड़ी के गीत गाए। महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। अच्छाई के साथ पूरे साल काम करने का संकल्प लिया। वहीं महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजन किया। अग्नि देव से परिवार सहित देश की अखंडता एवं रक्षा के लिए प्रार्थना की। लोहड़ी के पर्व पर महिलाओं ने लोहड़ी के गीत भी गाए है। महिलाओं ने लोहड़ी जलाई और रेवड़ी व मूंगफली का लुफ्त भी उठाया। महिलाओं ने घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। परिवार के सदस्य सुबह से ही लोहड़ी पर्व की तैयारियों में जुट गए थे। परिवार की सुख-समृद्धि, नवजात शिशु के जन्म तथा नवविवाहित जोड़ों ने भी इस पर्व में बढ़-चढकर भाग लिया। नवजात शिशु को लेकर भी परिवार में काफी उत्साह रहता है और नवविवाहिताओं के लिए भी यह पर्व एक विशेष स्थान रखता है। सभी इस पर्व में बढ़-चढकर भाग लेते हैं तथा घर के बड़े-बुजुर्गों व समाज के बुद्धिजीवियों का मान-सम्मान भी इस पर्व पर सार्वजनिक रुप से भी किया जाता है। लोहड़ी का यह पर्व जहां पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, यूपी, राजस्थान आदि प्रदेशों तक भी पहुंच चुका है, जिसका बड़े स्तर पर आयोजन होता है। बच्चों ने लकड़ी आदि की व्यवस्था इधर-उधर से कर उन्होने लोहड़ी के पूजन की व्यवस्था कर डाली थी। बाजारों में भी इस पर्व की तैयारियों को लेकर खरीददारों की काफी भीड़ दिखाई दी। लोग अपनी सामथ्र्य अनुसार मूंगफली, तिल, गुड़, रेवड़ी आदि खरीदते दिखाई दिए।
धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व, भांगड़ा व गिद्दा की रही धूम

