गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी (सपा) के 33वें स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी हरियाणा के अध्यक्ष मनीष यादव द्वारा जिले के गांव मोलाहेड़ा स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। मनीष यादव ने कहा कि सपा की राजनीति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और सम्मान दिलाने की रही है। नेताजी ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हक की लड़ाई लड़ी। हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में आज पार्टी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और देश के कोने-कोने तक जनमानस की आवाज बन चुकी है। पार्टी का यह 33वां स्थापना दिवस हमें समाज के हर वर्ग को जोडऩे और नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का काम करें।
देश के हर वर्ग की आवाज बन चुकी है समाजवादी पार्टी : मनीष यादव
