NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

द गुडग़ांव जिला श्रम एवं निर्माण प्रसंघ के हुए चुनाव

गुरुग्राम।द गुडग़ांव जिला श्रम एवं निर्माण प्रसंघ के कमेटी सदस्यों की बैठक का आयोजन सहकारी समितियां गुरुग्राम के उप रजिस्ट्रार कम पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें प्रसंघ व कमेटियों से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में प्रसंघ की कमेटी के प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें निदेशक दुबेश्वर पंडित ने प्रधान पद के लिए संजय भारद्वाज के नाम का अनुमोदन किया और सर्वसम्मति से संजय भारद्वाज को प्रधान चुना गया। उप प्रधान पद के लिए संजय भारद्वाज ने निदेशक संजीव कुमार के नाम का अनुमोदन किया और सर्वसम्मति से संजीव कुमार को उप प्रधान चुन लिया गया। बैठक में निदेशक कृष्णपाल, पुष्पा रानी, सन्नी दहिया, राजेश शर्मा, प्रबंधक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।