NCRNewsUncategorizedक्रिकेटदेशबिज़नेसराज्य

जिम्बांबे के खिलाफ 72 रनों से भारत को मिली जीत पर प्रशंसकों ने मनाया जश्र

गुरुग्राम।टी20 क्रिकेट विश्वकप चल रहा है। सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें भारत ने जिम्बांबे को 72 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल की राह आसान बना ली है। ऐसे में भारतीय टीम को आगामी मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ खेलना है और जीत हासिल करनी है, तभी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। जिम्बांबे के खिलाफ मिली जीत पर क्रिकेट प्रशंसकों ने जमकर जश्र मनाया। सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि जिम्बांबे के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगामी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ है। उम्मीद करते हैं कि वह मैच भी भारत ही जीतेगा। पूरी टीम एकजुटता के साथ खेल रही है। इस अवसर पर प्रशंसकों ने तिरंगा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया, जिनमें अंशिका, हर्षिका, नंदनी, जाह्नवी, खुशबू, दृष्टी, रश्मि, रिषभ, मनीष, मनन, आदर्श, पीयूष, देव, वीरपाल, मीनाक्षी,  गौरव, राहुल राज आदि शामिल रहे।